Central Information Commission

श्री शरत सभरवाल

श्री शरत सभरवाल
सूचना आयुक्त

कमरा संख्या - 305, द्वितीय तल,
अगस्त क्रांति भवन,
भिकाजी कामा प्लेस,
नई दिल्ली - 110 066
ई-मेल :- sharat(dot)s[at]nic(dot)in

बायोडाटा

नाम शरत सभरवाल
जन्मतिथि सितम्बर 23, 1952
शैक्षणिक योग्यता
  • स्नातक कला (प्रतिष्ठा) अर्थशास्त्र
  • स्नातकोत्तर (राजनीति विज्ञान)
  • श्री शरत सभरवाल वर्ष 1975 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए। जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन में विभिन्न पदों और मेडागास्कर, फ्रांस और मारीशस के भारतीय मिशनों में योगदान देने के पश्चात, वे वर्ष 1990 से 1995 तक विदेश कार्य मंत्रालय में निदेशक / संयुक्त सचिव थे। हाल के वर्षों में उनके द्वारा धारित पद, पाकिस्तान में भारत के उप-उच्चायुक्त (1995-99), जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई उप-प्रतिनिधि (1999-2002),उज्बेकिस्तान में भारत के राजदूत (2002-2005) और विदेश कार्य मंत्रालय में अपर सचिव / विशेष सचिव (सितम्बर 2005-मार्च 2009) रहे हैं।

  • श्री सभरवाल अप्रैल 2009 से जून 2013 तक पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त थे।

  • श्री सभरवाल संयुक्त राष्ट्र महासभा, मानवाधिकार पर संयुक्त राष्ट्र के भूतपूर्व आयोग, अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मलेन और विश्व स्वास्थ्य सभा में भारतीय प्रतिनिधि मंडल के उप-नेता/ सदस्य रहे हैं। वे रेडक्रास के अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन और अक्टूबर 1999 में जेनेवा में संपन्न रेड क्रिसेंट में भारतीय प्रतिनिधि मंडल के भी उप-नेता / सदस्य और सितम्बर 2001 में डरबन में संपन्न नस्लवाद के विरुद्ध विश्व सम्मलेन में भारतीय प्रतिनिधि मंडल के सदस्य थे।

आगंतुकों: hitcounter