Central Information Commission

श्री दिव्य प्रकाश सिन्हा

श्री दिव्य प्रकाश सिन्हा
सूचना आयुक्त

कमरा संख्या –3, क्लब विल्डिंग,
ओल्ड जे.एन.यू. कैम्पस,
नई दिल्ली - 110 067.
दूरभाष: - 011 - 26106140/26179548
ई-मेल : - dp(dot)sinha[at]gov(dot)in

बायोडाटा

नाम दिव्य प्रकाश सिन्हा
जन्मतिथि 26th सितम्बर 1955
  • श्री दिव्य प्रकाश सिन्हा ने वर्ष 1979 में भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए और उन्हें मणिपुर-त्रिपुरा कैडर के त्रिपुरा भाग आवंटित किया गया।
  • प्रारंभिक वर्षों में जिला पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ राज्य में विभिन्न पदों पर योगदान देने दे बाद, वे 1987 में आसूचना ब्यूरो में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर शामिल हुए। उन्होंने अपने कैरियर का अधिकांश भाग आसूचना ब्यूरो में विभिन्न पदों पर व्यतीत किया, लेकिन अधिकांश समय वे आतंकवादी अभियानों की देखभाल कर रहे थे। आसूचना ब्यूरो के अपने लम्बे वर्षों के दौरान उन्होंने आतंकवाद के विभिन्न रूपों – सिख, इस्लाम, नक्सल, श्री लंकन और उत्तर पूर्व, से निबटे।
  • इसी बीच वर्ष 1992-95 के दौरान वे एक राजनयिक कार्यभार के अंतर्गत श्री लंका के भारतीय उच्चायोग में पदस्थापित हुए। देश में आतंकी मोड्यूलों को निष्क्रिय करने का श्रेय उन्हें दिया जाता है।
  • वे मुख्य मंत्रियों के साथ-साथ राज्य अधिकारियों द्वारा प्रशंसा के अतिरिक्त विशिष्ट सेवा के लिए भारतीय पुलिस मेडल और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल के प्राप्तकर्ता थे। आतंक विरोधी क्षेत्र में उनके योगदान को राज्यों में मान्यता प्राप्त है। उन्होंने आतंकवाद पर कई बहुपक्षीय बैठकों में भाग लिया है और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर आतंकवाद के विभिन्न पहलुओं पर लेख प्रस्तुत किया है।
  • वे 30 सितम्बर 2015 को मंत्रिमंडल सचिवालय, भारत सरकार के सचिव (सुरक्षा) के रूप में सेवा निवृत हुए। 25 फ़रवरी 2016 को उन्होंने केन्द्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण किया।
आगंतुकों: hitcounter